spot_img

Bhusawal : रेलवे का अच्छा काम : देवदूत बनकर आए आरपीएफ जवान

Bhusawal: Commendable Railway Action: RPF Jawan Emerges as a Guardian Angel

भुसावल स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरे यात्री की बचाई जान
भुसावल : (Bhusawal)
मध्य रेलवे के भुसावल स्टेशन (Bhusawal Station) पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force) (RPF) के एक सजग जवान की तत्परता से एक यात्री को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी सराहना बटोर रहा है।

क्या है पूरा मामला?
दिनांक शुक्रवार सुबह प्लेटफार्म क्रमांक 06 से ट्रेन संख्या 11077 (Jhelum Express) अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रही थी। इसी दौरान हरियाणा निवासी यात्री रविंद्र सिंह गुरमेज (41) ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच बने खतरनाक गैप में जा गिरे और घिसटने लगे।

आरक्षक की जाबांजी
वहाँ तैनात प्रधान आरक्षक एस.एस. खेडेकर (Head Constable S.S. Khedekar) ने जैसे ही यात्री को गिरते देखा, उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए फुर्ती से दौड़ लगाई। खेडेकर ने सूझबूझ और पूरी शक्ति का प्रयोग करते हुए यात्री को गैप से बाहर खींच लिया। यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो यात्री ट्रेन के पहियों की चपेट में आ सकता था।

सुरक्षित बचाए गए यात्री की पहचान रविंद्र सिंह गुरमेज, निवासी फतेहाबाद (Haryana) के रूप में हुई है। उनके पास भुसावल से निजामुद्दीन तक का सामान्य टिकट था। मध्य रेलवे प्रशासन ने प्रधान आरक्षक एस.एस. खेडेकर के इस साहसिक कार्य और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की है। रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों से अपील की है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का जोखिम न उठाएं।

Ghaziabad : कार चलाकर खुद अस्पताल पहुंचा गाजियाबाद का हिस्ट्रीशीटर

गाजियाबाद : (Ghaziabad) गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में (Modinagar police station limits of Ghaziabad) गुरुवार देर रात एक हिस्ट्रीशीटर युवक पर अज्ञात हमलावर...

Explore our articles