
भारतीय रेलवे के 69 मंडलों में पहला स्थान, 100% पंक्चुअलिटी का रिकॉर्ड
भुसावल : (Bhusawal) भारतीय रेलवे में ट्रेन संचालन (Bhusawal Division of Central Railway) की समयबद्धता के मामले में मध्य रेल के भुसावल मंडल ने 13 मार्च 2026 (On March 13, 2026) को बड़ा रिकॉर्ड बनाया। देश के 69 रेलवे मंडलों में भुसावल मंडल ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए 100 प्रतिशत समयबद्धता दर्ज की।
173 ट्रेनें समय पर चलीं
उस दिन निर्धारित प्रादेशिक दूरी 54,067.25 किलोमीटर और निर्धारित समय 54,074 मिनट था। एकीकृत कोचिंग प्रबंधन प्रणाली (ICMS) (Integrated Coaching Management System) में दर्ज 173 ट्रेनों में से सभी ट्रेनें समय पर चलीं, जिससे 100 प्रतिशत समयबद्धता का रिकॉर्ड बना। यह प्रदर्शन दूसरे स्थान पर रहे जोधपुर मंडल से भी काफी बेहतर रहा।
भुसावल मंडल के इतिहास में पहली बार
भुसावल मंडल के इतिहास में पहली बार मंडल स्तर पर 100 प्रतिशत समयबद्धता (first time in the history of the Bhusawal Division, a 100 percent punctuality rate) हासिल की गई है। इससे पहले 11 मार्च 2026 को 98.32 प्रतिशत समयबद्धता का रिकॉर्ड बना था, जिसे अब पार कर लिया गया है।
जोनल रैंकिंग में भी सुधार
भुसावल मंडल के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण मध्य रेल 17 जोनल रेलवे में पांचवें स्थान पर पहुंचने में सफल रही। मार्च महीने में यह चौथी बार (3, 5, 11 और 13 मार्च) है जब जोनल स्तर पर 100 प्रतिशत समयबद्धता हासिल की गई।
प्रतिदिन 170 से अधिक ट्रेनों का संचालन
भुसावल मंडल में प्रतिदिन औसतन 170 से अधिक मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होता है। इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों के संचालन और लंबी दूरी के कारण नियंत्रकों के लिए समयबद्धता बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है।
रणनीतिक योजना और टीमवर्क का परिणाम
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह उपलब्धि ऑपरेटिंग शाखा के कर्मचारियों की लगातार मेहनत, “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति (“Zero Tolerance” policy) और ट्रेनों की समयबद्धता को प्राथमिकता देने के कारण संभव हुई है। मध्य रेल अब तक कुल 92 प्रतिशत समग्र समयबद्धता हासिल कर चुकी है।


