spot_img

Bhubaneswar: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज कटक में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी

भुवनेश्वर:(Bhubaneswar) ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को कटक में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उनके कटक दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति कटक स्थित ओडिशा हाई कोर्ट के 75 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके साथ ही वे एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल तथा कटक स्थित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर मंगलवार शाम भुवनेश्वर पहुंचीं। राष्ट्रपति वायुसेना के विशेष विमान से शाम को 6.10 बजे भुवनेश्वर के बीजू पटनायक हवाई अड्डे पर पहुंचीं। राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनका स्वागत किया। भुवनेश्वर की मेयर सुलोचना दास, राज्य के मुख्य सचिव प्रदीप जेना तथा राज्य पुलिस के महानिदेशक सुनील बंसल ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया।

Lucknow : पहचान छिपाकर अस्पताल पहुंचे मंत्री, खुली पोल

लखनऊ : (Lucknow) उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने सोमवार को राजधानी लखनऊ के चिनहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community...

Explore our articles