spot_img

Bhopal: उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, फिर बदला प्रदेश का मौसम

भोपाल: (Bhopal) उत्तर भारत (North India) में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश में बारिश और आंधी का एक और दौर शुरू हो गया है। रविवार को भोपाल में करीब 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और दिन भर बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। मंडला, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा, धार, सिवनी और बालाघाट में भी ऐसा ही मौसम बना हुआ है। सोमवार को भी मौसम का मिजाज रात तक ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 अप्रैल को मौसम में और भी बदलाव होगा। इससे प्रदेश के दक्षिण हिस्से यानी खरगोन, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी और बालाघाट में कहीं-कहीं गरज-चमक की स्थिति बनेगी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी भोपाल में मौसम बदला रहेगा। नमी की वजह से दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी और आंधी चल सकती है। 18 और 19 अप्रैल को बारिश हो सकती है। इससे दिन का तापमान 40 डिग्री और रात का तापमान 23 डिग्री के आसपास ही रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि 18 और 19 अप्रैल को नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। ग्वालियर, उज्जैन समेत अन्य शहरों में गर्मी का असर रहने का अनुमान है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एच.एस.पांडे ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। जिससे गर्म हवाएं मध्यप्रदेश में नहीं आ रही हैं। दूसरी ओर साउथ वेस्ट राजस्थान के ऊपर सर्कुलेशन बना हुआ है। नॉर्थ छत्तीसगढ़ से केरल तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक होते हुए ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। वहीं, अरब सागर से थोड़ी सी नमी बनी हुई है। इस कारण प्रदेश में मौसम बदल गया है।

Bengaluru : आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने कहा, “हम यहां दबदबा बनाने आए हैं”

बेंगलुरु : (Bengaluru) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा (Royal Challengers Bengaluru wicketkeeper-batter Jitesh Sharma) ने साफ कर दिया है कि टीम का...

Explore our articles