spot_img

Bhopal : थिंक गैस ने मध्य प्रदेश में दो सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन किया

भोपाल/राजगढ़: (Bhopal/Rajgarh) थिंक गैस ने मध्य प्रदेश में दो सीएनजी स्टेशन (CNG stations in Madhya Pradesh) का उद्घाटन किया। पहला स्टेशन राजगढ़ के जीरापुर में सोयत पचोर रोड पर स्थित है और दूसरा स्टेशन भोपाल में साक्षी ढाबा पर। इन स्टेशनों के साथ मध्य प्रदेश में थिंक गैस के कुल 43 स्टेशन हो गए हैं। भोपाल और राजगढ़ में कंपनी के 37 स्टेशन हो गए हैं।

जीरापुर सीएनजी पंप का उद्घाटन राजगढ़ सांसद रोडमल नागर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर थिंक गैस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएनजी पंप के उद्घाटन के मौके पर भाजपा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष इंद्रा मूंदड़ा ने कहा “नगर में वायु प्रदूषण की रोकथाम को सुनिश्चित करने के लिये सीएनजी पंप अहम भूमिका निभाएगा ”।

कंपनी का राजगढ़ जिले में यह पहला बूस्टर सीएनजी पंप है जहां 200 बार तक फुल प्रेशर मिलेगा और 24 घंटे फुल प्रेशर के साथ सेवाएं दी जाएंगी। अभी तक यहां के लोगों को सीएनजी भरवाने के लिए राजगढ़ या खिलचीपुर जाना पड़ता था। इस सीएनजी पंप के आने से अब जीरापुर में ही 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
थिंक गैस का जीरापुर स्टेशन, राजस्थान की सीमा से सटे राजगढ़ जिले में है। यह स्टेशन भोपाल से झालावाड़, कोटा और जयपुर की ओर जाने वाले वाहनों की मांग और दो लाख की आबादी वाली जीरापुर तहसील पूरी करेगा। कंपनी को शुरुआती दौर में प्रतिदिन 150-200 वाहनों के ईंधन भराने की उम्मीद है।

साक्षी फ्यूल्स स्टेशन तेजी से विकसित हो रहे रातीबढ़/ नीलबढ़ क्षेत्र और भोपाल से सीहोर/इंदौर जाने वाले मार्ग पर स्थित है। यह सीएनजी स्टेशन इस क्षेत्र की करीब तीन लाख की आबादी को सेवाएं देगा क्योंकि इसके आसपास काफी संख्या में स्कूल, कालेज और विश्वविद्यालय स्थित हैं। कंपनी को निकट भविष्य में इस स्टेशन से प्रतिदिन स्कूली बसों समेत करीब 300-400 वाहनों के सीएनजी भराने की उम्मीद है।
थिंक गैस के बारे में

वर्ष 2018 में स्थापित थिंक गैस के पास भारत में पंजाब, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों में 13 जिलों में सिटी गैस वितरण नेटवर्क के परिचालन का लाइसेंस है। कंपनी इस तरह से 47,000 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र कवर कर रही है और 1.7 करोड़ से अधिक आबादी को सेवाएं दे रही हैं।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles