spot_img

Bhopal : प्रदेश में 20 जनवरी तक नहीं पड़ेगी तेज ठंड, कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

भोपाल : (Bhopal) मध्यप्रदेश में अगले 5-6 दिन यानी 20 जनवरी तक तेज सर्दी पड़ने का अनुमान नहीं है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार 16 जनवरी से उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। अगले 1-2 दिन में इस सिस्टम का प्रदेश में भी असर होगा। इससे हल्के बादल जरूर छाएंगे, लेकिन बारिश का अनुमान नहीं है।

प्रदेश में दिन-रात का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ज्यादा चल रहा है। बड़े शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन की बात करें तो जनवरी के 14 दिन में एक बार भी रात का टेम्प्रेचर 10 डिग्री के नीचे नहीं गया है। यहां पारा 12 डिग्री से अधिक ही चल रहा है। दूसरी ओर ग्वालियर में दिन और रात दोनों ही ठंडे हैं।प्रदेश में रविवार की रात रीवा में सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम पारा 5.2 डिग्री पहुंच गया। खजुराहो में 6, सीधी में 6.8, दतिया में 7.5, सतना में 8.3, नौगांव में 9.8, उमरिया में 9.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी में 8.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एसएन साहू ने बताया कि जम्मू में अभी सामान्य से कम बर्फबारी हुई है। इस कारण उत्तरी हवाएं नहीं आ रही हैं और टेम्प्रेचर में गिरावट कम हुई है। 16 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसका प्रदेश में एक-दो दिन बाद असर देखने को मिलेगा। इस कारण हल्के बादल छाए रहेंगे। 20 जनवरी को सिस्टम गुजरने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।

New Delhi : खाड़ी क्षेत्र में संकट के कारण टी20 वर्ल्ड कप टीमों की वापसी में देरी: आईसीसी

नई दिल्ली : (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) (International Cricket Council) ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व...

Explore our articles