spot_img

Bhopal : प्रदेश में सक्रिय हुआ स्ट्रॉन्ग सिस्टम, 29 नवंबर तक चलेगी बारिश

भोपाल : (Bhopal) मध्यप्रदेश में एक दमदार वेदर सिस्टम सक्रिय हो गया है। इसके असर से अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश, ओले और तेज हवाओं का मौसम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अधिक सक्रिय रहेगा, लेकिन इसका असर उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों तक भी दिखाई देगा।

नवम्बर माह समाप्त होने जा रहा है और प्रदेश में सर्दी धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है। इसी बीच प्रदेश में मावठा गिरने की संभावनाएं बन रही हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) (पश्चिमी विक्षोभ), ट्रफ लाइन और चक्रवाती हवाओं के घेरे से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम प्रदेश में सक्रिय हो गया है। इस कारण प्रदेश में अगले 4 दिन तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा का दौर रहेगा। मौसम केंद्र भोपाल के वैज्ञानिकों (Scientists of Bhopal Meteorological Center) ने इंदौर-उज्जैन संभाग के साथ भोपाल और नर्मदापुरम के कुछ जिलों में सिस्टम का असर सबसे ज्यादा होने का अनुमान जताया है। इसके अलावा ग्वालियर और जबलपुर संभागों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 28-29 नवंबर को यही सिस्टम प्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर समेत कई इलाकों में बारिश कराएगा। इसके बाद यह कमजोर पड़ जाएगा, लेकिन बारिश के कारण प्रदेश में सर्दी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles