spot_img

Bhopal : होली पर रीवा-रानी कमलापति-रीवा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

भोपाल : रेल प्रशासन द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए रीवा- रानी कमलापति-रीवा के मध्य होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार होली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 02186 रीवा- रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन दिनांक 23 मार्च, 2024 को रीवा से 12.30 बजे प्रस्थान कर 18.45 बजे बीना, 19.50 बजे विदिशा एवं 21.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02185 रानी कमलापति-रीवा होली स्पेशल ट्रेन दिनांक 23 मार्च, 2024 को रानी कमलापति स्टेशन से 22.15 बजे प्रस्थान कर 23.08 बजे विदिशा, अगले दिन 00.20 बजे बीना एवं रास्ते के अन्य स्टेशनों से होते हुए 07.20 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी।

इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे। रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी मुडवारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा स्टेशनों पर रुकेगी।

Kathmandu : निजी मीडिया को सरकारी विज्ञापन न देने के फैसले को नेपाल सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल सरकार (Nepal government) ने निजी क्षेत्र के संचार माध्यमों को सरकारी विज्ञापन न देने का निर्णय लिया है, जिसे अब...

Explore our articles