spot_img

Bhopal : इटारसी होकर चलेगी छपरा-एलटीटी-सिवान के मध्य स्पेशल ट्रेन

भोपाल : रेल प्रशासन अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के लिए गाड़ी संख्या 05063/05064 छपरा-एलटीटी-सिवान के मध्य एक-एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मण्डल के इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 05063 छपरा-एलटीटी एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 09.06.2023 (शुक्रवार) को छपरा स्टेशन से 16.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 20.00 बजे इटारसी पहुँचकर, 20.05 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, तीसरे दिन 07.25 लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सिवान एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 11.06.2023 (रविवार) को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 12.45 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 00.50 बजे इटारसी पहुँचकर, 00.55 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, तीसरे दिन 03.15 बजे सिवान स्टेशन पहुँचेगी।

यह गाड़ी रास्ते मे दोनों दिशाओं में सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, भरवा सुमेरपुर, रागौल, बाँदा, चित्रकूट धाम, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड एवं कल्याण जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 18 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी कोच एवं 02 जनरेटर कार सहित कुल 20 एलएचबी डिब्बे रहेंगे।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles