spot_img

Bhopal : आज से एक महीने तक बंद रहेगी सुभाष नगर अंडरब्रिज से स्लॉटर हाउस की रोड

भोपाल:(Bhopal ) सुभाष नगर रेलवे अंडरब्रिज और स्लॉटर हाउस के बीच मेट्रो स्टेशन का फाउंडेशन बनाया जा रहा है। इसलिए जिंसी धर्मकांटा से सुभाष नगर अंडर ब्रिज तक की रोड मंगलवार से आगामी 11 अक्टूबर तक बंद रहेगी। मेट्रो कंपनी की सूचना पर पुलिस ने यहां का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। इस एक महीने तक जिंसी धर्मकांटा से सुभाष नगर रेलवे अंडर ब्रिज तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा तैयार किए गए नए प्लान के अनुसार लिलि टॉकीज और बोगदा पुल से जिंसी धर्मकांटा होकर मैदा मिल की ओर जाने वाले हल्के वाहन बोगदा पुल, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर अंडर ब्रिज और सुभाष नगर ओवर ब्रिज होकर जा सकेंगे। इसी प्रकार मैदा मिल से लिली टॉकीज और बोगदा पुल की ओर जाने वाले वाहन मैदा मिल, सुभाष नगर अंडर ब्रिज, सुभाष नगर ओवर ब्रिज, प्रभात चौराहा, बोगदा पुल व लिली टॉकीज की ओर जा सकेंगे। लिली टॉकीज और बोगदा पुल से जिंसी धर्मकांटा होकर मैदा मिल की ओर जाने वाले भारी व मध्यम वाहन बोगदा पुल, प्रभात चौराहा और सुभाष नगर ओवर ब्रिज होकर जा सकेंगे। इसी प्रकार मैदा मिल से लिली टॉकीज और बोगदा पुल की ओर जाने वाले वाहन मैदा मिल, सुभाष नगर ओवर ब्रिज से प्रभात चौराहा होकर जा सकेंगे।

New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के बीच मुंबई में होगी द्विपक्षीय वार्ता

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Prime Minister Narendra Modi and French President Emmanuel Macron) के...

Explore our articles