महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया होंगी शामिल
भोपाल : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस वर्ष यूएन द्वारा “इन्वेस्ट इन वुमन- एक्सीलेरेट प्रोग्रेस” की थीम रखी गई है। यह जानकारी सोमवार को जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से समावेशी और न्यायसंगत समाज बनाने पर कैसे कार्य किया जाए, इस पर विशेषज्ञ अपनी राय रखेंगे। साथ ही प्रमुख पांच क्षेत्र स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक संबल में महिलाओं को आगे लाने के लिए संयुक्त प्रयासों पर कैसे कार्य किया जाए, इस पर अपनी रणनीति सांझा करेंगे।
कार्यक्रम में पोषण प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली-शो, सुरक्षित पर्यटन स्थल, स्किल डेवलपमेंट, एनीमिया पर आधारित गतिविधियाँ होंगी। इसमें पोषण विशेषज्ञ एवं विभागीय अधिकारी शामिल रहेंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया विभाग इस दिन डीबी मॉल में सायं चार बजे फिल्म “लापता लेडीज” का विशेष शो देखने जाएंगी।


