spot_img

Bhopal : किशोर कुमार की जन्मस्मृति पर ये शाम मस्तानी… कार्यक्रम शुक्रवार को

भोपाल के पांच स्थानों पर सजेगी सुरो की महफिल

गूंजेंगे किशोर कुमार के सदाबहार गीत, याद आयेगा संगीत का स्वर्णिम दौर

भोपाल : संस्कृति विभाग द्वारा हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की जन्मस्मृति के अवसर पर शुक्रवार, 4 अगस्त को भोपाल के पांच स्थानों पर ये शाम मस्तानी… कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को संस्कृति संचालक अदिति कुमार त्रिपाठी ने दी।

उन्होंने बताया कि महान गायक किशोर कुमार को उन्हीं के गीतों के माध्यम से याद करना हमारा सौभाग्य है। इसलिये संस्कृति विभाग भोपाल के पांच स्थानों इनमें रवीन्द्र भवन, जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी, पीपुल्स यूनिवर्सिटी, सेम ग्लोबल यूनिवर्सिटी एवं आई.ई.एस. यूनिवर्सिटी में ये शाम मस्तानी… कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि रवीन्द्र भवन में 4 अगस्त को रात्रि 8 बजे से प्रख्यात गायक विनोद राठौर एवं साथी, मुम्बई द्वारा किशोर कुमार के गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी में निखिल बाकरे, अनुषा बाकरे एवं साथी, भोपाल द्वारा दोपहर 12 बजे, पीपुल्स यूनिवर्सिटी में गुना के शिवाजी सुर्वे एवं साथी द्वारा दोपहर 2 बजे, सेम ग्लोबल यूनिवर्सिटी में आर्यन वासनिक एवं साथी, भोपाल द्वारा दोपहर 12 बजे और आई.ई.एस. यूनिवर्सिटी में मुकेश तिवारी एवं साथी, भोपाल द्वारा दोपहर 12 बजे से किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति होगी। सुरों से सजी महफिल में सभी का प्रवेश नि:शुल्क होगा।

Moradabad : दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई दुर्घटना

मुरादाबाद : (Moradabad) मुरादाबाद जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना (tragic road accident in the Moradabad district) में चार युवकों की मौत...

Explore our articles