भोपाल : (Bhopal) राजधानी भाेपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र (MP Nagar police station area) में साेमवार सुबह एक नवविवाहिता ने सुसराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का अपने पति से विवाद हुआ था। जिसके बाद वह अपने मायके गई और छाेटे भाई के साथ मारपीट की। इसके बाद वापस ससुराल लाैट कर फांसी लगा ली। मृतका दो महीने की गर्भवती थी।
जानकारी अनुसार एमपी नगर थाना इलाके के राजीव नगर में रहने वाली फरह खान (Farah Khan) (24) पत्नी आमिर खान (wife of Aamir Khan) की शादी तीन महिने पहले हुई थी। वह दो महीने की गर्भवती थी। ससुराल के करीब ही उसका मायका है। फरह का छोटा भाई फरदीन है। वह आमिर की भतीजी से इंस्टाग्राम पर चेट करता था। दोनों की कॉल पर बात होती थी। जिसकी जानकारी आमिर को मिली। आमिर ने भतीजी को फटकार लगाने के बाद फरह को भी डांटा।
इसी बात को लेकर पति और पत्नी में विवाद हो गया। पति से विवाद के बाद फरह रविवार-सोमवार की दरमियानी रात मायके आई। उसके छोटे भाई फरदीन (younger brother Fardeen) ने बताया कि घर आने के बाद बहन ने उनके साथ मारपीट की। भतीजी से बात करने पर फटकार लगाई। कहा कि तेरे कारण जीजा से विवाद हुआ है। कुछ देर बाद जीजा घर आये। उसने यहां भी बहन को फटकारा और मायके में ही हमेशा के लिए रहने की बात कहकर चला गया। सुबह करीब पांच बजे बहन स्वयं ससुराल पहुंची। सुबह 6 बजे जीजा ने फाेन कर बताया कि बहन बेहोश है। उसे जेपी अस्पताल लेकर गए हैं। अस्पताल पहुंचे तो बहन की मौत की खबर मिली । एमपी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार की दोपहर को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक राजीव नगर में रहती थी।
परिजनाें ने जताया संदेह
मृतका के परिजन का कहना है कि आमिर ने फरह के साथ कुछ गलत किया है। उसने कुछ ही दूरी पर मायका होने के बाद भी समय पर जानकारी नहीं दी। पुलिस को भी नहीं बताया और फंदा काटने के बाद शव को उतारकर अस्पताल पहुंचा दिया। अस्पताल से ही पुलिस को मामले की सूचना दी गई।