spot_img
HomeBhopalBhopal : तीन बेटियों के साथ मां ने लगाई फांसी, मां और...

Bhopal : तीन बेटियों के साथ मां ने लगाई फांसी, मां और दो बेटियों की मौत

भोपाल : (Bhopal) जिले के गुनगा थाना क्षेत्र में हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां मंगलवार सुबह मां और तीन बेटियां फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं। महिला और दो बेटियों की मौत हो गई है, जबकि ढाई साल की एक बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुनगा थाना क्षेत्र के रोडिया गांव की है। मामला मंगलवार दोपहर को सामने आया। तीनों के शव हमीदिया अस्पताल भेजे गए हैं। महिला का नाम संगीता यादव उम्र 28 साल है। गुनगा थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में महिला द्वारा सुसाइड करने और इससे पहले बच्चियों की हत्या किए जाने के संकेत घटनास्थल की जांच के दौरान मिले हैं। हालांकि, शुरुआती जानकारी मर्डर की आई थी।

जानकारी के अनुसार महिला ने फांसी लगाने से पहले अपने भाई को सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात मोबाइल से पांच वाइस मैसेज भेजे हैं। मैसेज में महिला भाई को रोते हुए आपबीती बता रही है। एक मैसेज में महिला कह रही है कि वह बहुत खराब हैं। मैं सोचती थी कि आज नहीं तो कल सब ठीक हो जाएगा। लेकिन, अब मैं जहर खा रही हूं। कोई नहीं बचेगा सब मरेंगे।

मृतक संगीता के भाई नीरज यादव ने बताया कि दीदी को उसके ससुराल वाले परेशान करते थे। मायके आ जाती थी तो दीदी के पति रजत यादव धमकी देते थे। लेने नहीं आ रहा हूं। ससुराल आ जाओ, नहीं आई तो एक्सीडेंट करके मर जाऊंगा। करंट लगा लूंगा। 4 मार्च को छोटी बहन की शादी थी। इस शादी में आए थे शराब पीकर, गदर किया था। रात में ही दीदी को लेकर गए थे। शादी के बाद सब लोगों ने मिलकर प्रताड़ित किया, इससे दुखी होकर दीदी ने अपने बच्चियों के सहित फांसी लगा ली।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर