spot_img

Bhopal : लांबाखेड़ा स्थित कांग्रेस नेता की अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कढ़ी मशक्कत के बाद काबू पाया

भोपाल : (Bhopal) राजधानी भाेपाल में लांबाखेड़ा स्थित अगरबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह फैक्ट्री कांग्रेस नेता गोविंद गोयल (Congress leader Govind Goyal) की है। सूचना के बाद माैके पर पहुंची फतेहगढ़ फायर स्टेशन की दमकल टीम ने कढ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

जानकारी अनुसार भोपाल के लांबाखेड़ा इलाके में कांग्रेस नेता गोयल की पूजा-पाठ नाम से अगरबत्ती की फैक्ट्री है। शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे इसमें आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों तत्काल दमकल विभाग को मामले की जानकरी दी। सुचना मिलते ही गांधीनगर, छोला, कबाड़खाना और फतेहगढ़ फेयर स्टेशन से दमकल की गाड़िया घटनास्थल पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद शनिवार सुबह तकरीबन 10 बजे तक आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। पूरी फैक्ट्री और उसमे रखा सामान जलकर खाक हो गया। यह आग किन वजहों से लगी अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल ईटखेड़ी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। इस फैक्ट्री में पहले भी आग लग चुकी है।

Mumbai : लाडली बहनों के पैसो पर पुरूषों की नजर, योजना में धांधली की कोशिश

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (Majhi Ladki Bahin) फायदा पुरूषों ने उठाने का प्रयास किया है। नंदुरबार...

Explore our articles