भोपाल:(Bhopal) बिजली कंपनी द्वारा गुरुवार को राजधानी के 20 से ज्यादा इलाकों में मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। मेंटेनेंस का ये काम दो शिफ्टों में होगा। इसलिए कुछ इलाकों में दोपहर तीन बजे तक, तो कुछ इलाकों में शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
बिजली कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गुरुवार को बिजली कंपनी दो शिफ्ट में मेंटेनेंस करेगी। पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से शुरू होकर दोपहर तीन बजे तक चलेगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट सुबह 11 शुरू होगी और शाम पांच बजे तक चलेगी। इस कारण संबंधित क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई नहीं हो पाएगी।
जानकारी के अनुसार बिजली कंपनी द्वारा सुबह नौ बजे से काजी कैंप, कांग्रेस नगर, ग्रीन पार्क कॉलोनी, बैरसिया रोड, सिंधी कॉलोनी, अमृतपुरी, गोपाल नगर, शंकर नगर, बाग फरहत अफजा, चंबल मंडी, शिव नगर, पंजाबी बाग, ऐशबाग, साक्षी ढाबा एवं करुणा धाम के आसपास के इलाकों में मेंटेनेंस किया जा रहा है। इसके चलते इन क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई नहीं होगी।
वहीं, विशाल नगर, बालाजी नगर, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, सांई नगर, सुख नगर, नीलसागर, अभिरेंसिडेंसी, स्टेट बैंक चौराहा, लेक व्यू कॉलोनी, गोल्डन सिटी एवं आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से मेंटनेंस शुरू होगा। इन इलाकों में शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।


