spot_img

Bhopal: म.प्र. आंधी-बारिश से कम हुई गर्मी, जबलपुर, भोपाल, इंदौर में आज भी होगी बूंदाबांदी

भोपाल: (Bhopal) वर्तमान में प्रदेश (Present state) में एक्टिव बारिश-आंधी के सिस्टम की वजह से गर्मी के तेवर नरम हो गए हैं। भोपाल समेत कई शहरों में दिन और रात के तापमान में 5 डिग्री तक की कमी आई है। इधर, मौसम विभाग ने रविवार को भी भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई शहर में हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

मौसम वैज्ञानिक एच.एन. साहू के अनुसार नार्थ वेस्ट एमपी के ऊपर चक्रवात और एक ट्रफ लाइन नार्थ वेस्ट एमपी से साउथ तमिलनाडु से गुजर रही है। इस कारण प्रदेश में बारिश हो रही है। 29-30 अप्रैल को फिर से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। इससे प्रदेश में मौसम फिर बदल जाएगा। इससे मई के पहले सप्ताह से ही गर्मी बढ़ेगी। बीते 24 घंटों में मलाजखंड में 12.9, सिवनी में 2.0, छिंदवाड़ा में 0.2 मिमी बारिश हुई। भोपाल, सागर, मंडला में भी बूंदाबांदी हुई।

आंधी-बारिश के प्रभाव से मध्यप्रदेश के कई जिलों में शनिवार रात का तापमान 20 डिग्री या इससे कम रहा। सबसे कम तापमान मलाजखंड (बालाघाट) में 15.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी में यह 18.2 डिग्री रहा। रीवा में 18.6, बैतूल और छिंदवाड़ा में 19.2, खंडवा में 19.4, धार में 19.6, खजुराहो और सिवनी में न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। रतलाम में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ट हुआ, प्रदेश के बाकी जिलों में तापमान 24 डिग्री से नीचे रहा।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भोपाल, जबलपुर, शहडोल संभाग समेत धार, इंदौर, खरगोन, शाजापुर, सिंगरौली, सागर, सीधी, दमोह, देवास और आगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, मुरैना, गुना, भिंड, अशोकनगर, अनूपपुर, सीधी, मंडला, टीकमगढ़, डिंडोरी, बालाघाट और सिवनी में भी मौसम बदला हुआ रहेगा।वहीं, सोमवार को नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

Budapest (Hungary) : हंगरी में संसदीय चुनाव के लिए मतदान जारी, सर्वे में प्रधानमंत्री ओर्मान को पीटर दे रहे कड़ी टक्कर

बुडापेस्ट (हंगरी) : (Budapest (Hungary)) हंगरी में संसदीय चुनाव के लिए आज सुबह छह बजे (भारतीय समय अनुसार पूर्वाह्न 9ः30 बजे) मतदान शुरू हो...

Explore our articles