spot_img

Bhopal: मप्र में मंगलवार को मनाया जाएगा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव

पीले चावल देकर पालकों को किया जा रहा आमंत्रित

भोपाल:(Bhopal) मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना के तहत पूरे प्रदेश में मंगलवार, 02 मई को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के रूप में राज्य, जिला, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर तक मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) के मुख्य अतिथ्य में मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। जिसका सीधा प्रसारण बेवकास्ट के माध्यम से सम्पूर्ण प्रदेश में किया जायेगा।

जनसम्पर्क अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि जिला, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, 02 मई को प्रातः 11 बजे से कार्यक्रम प्रारम्भ होंगे। इनमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, लाड़ली बालिकाएं उनके अभिभावक, लाड़ली क्लब की अध्यक्ष एवं सदस्य बालिकाएं सम्मिलित होंगे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं द्वारा घर-घर जाकर पीले चावल देकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लाड़ली बालिकाओं के अभिभावकों को आमंत्रित किया जा रहा है।

Explore our articles