spot_img

Bhopal: मध्यप्रदेश में शुरू होंगे खेलो इंडिया युवा खेल

भोपाल: (Bhopal) खेलो इंडिया युवा खेलों (Khelo India Youth Games) के पांचवें सत्र का सोमवार को शाम तात्या टोपे नगर स्टेडियम पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में उद्घाटन करेंगे ।

ये खेल प्रदेश के आठ शहरों के 23 मैदानों पर आयोजित किये जायेंगे और इनमें 27 खेलों में 6000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे ।

पहली बार कयाकिंग, केनोइंग, केनोइ स्लालोम और तलवारबाजी जैसे खेल इन खेलों का हिस्सा होंगे ।

चौहान ने यहां पत्रकारों से कहा ,‘‘खेलो इंडिया युवा खेलों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं । हिंदुस्तान का दिल धड़का दो थीम पर अगले 13 दिन इन खेलों का आयोजन होगा ।

एक अधिकारी ने बताया कि शान, नीति मोहन, शिवमणि और अभिलिप्सा पांडा जैसे कलाकार इस मौके पर प्रस्तुति देंगे ।

खेल भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और खरगोन में आयोजित होंगे । साइकिलिंग की एक स्पर्धा दिल्ली में होगी ।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles