spot_img

Bhopal: मध्यप्रदेश के 13 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, भोपाल समेत 38 में गरज-चमक की संभावना

भोपाल:(Bhopal) मध्यप्रदेश में प्री-मानसून (Pre-monsoon in Madhya Pradesh) की गतिविधियां जारी है। बुधवार को प्रदेश के कई शहरों में बारिश हुई और आंधी भी चली। ऐसा ही मौसम आज गुरुवार को भी रहने की संभावना है। जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत प्रदेश के 13 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 38 जिलों में गरज-चमक और आंधी चलेगी।

इससे पहले बुधवार को ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे गर्म टॉप-10 शहरों में शिवपुरी, शहडोल, रीवा, चित्रकूट, कटनी, पृथ्वीपुर, नरसिंहपुर, राजगढ़ और सीधी रहे। शिवपुरी में 41.2 डिग्री सेल्सियस, शहडोल में 40.6 डिग्री, रीवा में 39.4 डिग्री, चित्रकूट में 39.3 डिग्री, कटनी में 39.3 डिग्री, पृथ्वीपुर में 39.2 डिग्री, नरसिंहपुर में 39 डिग्री, राजगढ़ में 38.9 डिग्री और सीधी में 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, पचमढ़ी में सबसे कम 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सिवनी में 30.6 डिग्री, छिंदवाड़ा में 32.5 डिग्री और बैतूल में 32.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, उमरिया में आंधी, बारिश हो सकती है। वहीं, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, सिवनी, नर्मदापुरम, रायसेन, हरदा, सीहोर, भोपाल, विदिशा, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर में गरज-चमक और आंधी चलने की संभावना है। इन जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles