spot_img

Bhopal : राजधानी में घर में गैस रिफिलिंग के दौरान भभकी आग, महिला समेत 5 झुलसे

भोपाल: (Bhopal) राजधानी भोपाल में तमाम कोशिशों के बावजूद भी अवैध गैस रिफलिंग का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को राजधानी के शाहपुरा क्षेत्र में एक घर में गैस सिलेंडर में रिफलिंग (during refilling of a gas cylinder) के दौरान आग भभक गई। जिसकी वजह से एक महिला समेत पांच लोग झुलस गए। सभी को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी अनुसार शाहपुरा थाना क्षेत्र के एक घर में अवैध रुप से गैस रिफिलिंग का काम किया जा रहा था। रविवार को गैस भरन के दौरा सिलेंडर में लीकेज हो गया और आग भड़क गई। आग भड़कने से एक महिला समेत पांच लोग बुरी तरह से झुल गए। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी घायलों का उपचार जारी है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। वहीं पुलिस ने मौके से 14 गैस सिलेंडर को जब्त कर मामला दर्ज किया है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles