spot_img

Bhopal : देवास जिले में 248 करोड़ से होगा विद्युत अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण

भोपाल : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि देवास जिले की विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिए 248 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसमें भारत सरकार द्वारा रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम में स्वीकृत राशि और राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत राशि शामिल है। नए कार्यों से जिले की आगामी दस वर्षों की बिजली मांग गुणवत्ता के साथ पूरी की जा सकेगी। यह जानकारी शनिवार को जनसंपर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने दी।

उन्होंने बताया कि पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने कहा है कि स्वीकृत राशि से किए जाने वाले कार्यों में 6 नवीन 33/11केवी उपकेंद्र का लाइन सहित निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिए 77 स्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापना, उपकेंद्रों में क्षमता वृद्धि, 1400 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना के कार्य, 3500 किलोमीटर लाइनों के कार्य तथा उच्च दाब फीडरों के विभक्तिकरण के कार्य सम्मिलित हैं। पुराने 71 ग्रिडों के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण का कार्य भी होगा। इससे देवास जिले की लगभग 20 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी। ये सभी कार्य 2 वर्ष में पूर्ण होंगे।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles