spot_img

Bhopal: प्रदेश में ठंडी हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, 26-27 को बारिश के बाद और बढ़ेगी सिहरन

भोपाल: (Bhopal) मध्य प्रदेश में ठंड हवा का दौर शुरू हो गया है नतीजतन ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक एसएन साहू (Meteorologist SN Sahu)ने बताया कि आने वाले दो दिन 26-27 नंवबर को बारिश की संभावना है। इसके बाद प्रदेश के तापमान में और गिरावट दर्ज होगी और ठंड बढ़ेगी। प्रदेश में गुरुवार रात को सबसे कम तापमान ग्वालियर, दतिया, पचमढ़ी, राजगढ़ में दर्ज किया गया है।

साहू ने बताया कि जम्मू कश्मीर के ऊपर 25 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इससे प्रदेश में 26 और 27 नवंबर को बारिश की संभावना है। 26 नंवबर को प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल और होशंगबाद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले दिन 27 नवंबर को जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में फिर बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात को तापमान ग्वालियर में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दतिया में 11 डिग्री सेल्सियस, पचमढ़ी में 11.2 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़ में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Explore our articles