spot_img

Bhopal: मुख्यमंत्री आज करेंगे कई विभागों के कार्य की समीक्षा

भोपाल:(Bhopal) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव (Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav) आज यानी कि शनिवार को अलग-अलग विभागों की समीक्षा करेंगे। जिन विभागों की समीक्षा होनी है, उन विभागों में वाणिज्यिक कर विभाग, जनसंपर्क, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, खनिज साधन, नर्मदा घाटी विकास शामिल है।

मुख्यमंत्री के शनिवार के कार्यदिवस में सबसे पहले मुख्यमंत्री निवास में सुबह 10.30 बजे वाणिज्यिक कर विभाग के कार्यों की समीक्षा होगी, उसके बाद सुबह ग्यारह पर नर्मदा घाटी विकास विभाग और साढ़े ग्यारह बजे जनसंपर्क विभाग, दोपहर के बारे में सीएम मोहन वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके बाद वे 12 बजे औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग और साढ़े बारह बजे खनिज साधन विभाग तथा दोपहर एक बजे बजट से सम्बंधित ब्रीफिंग लेंगे।

Kathmandu : भारत सरकार ने नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल को दी 10 हजार सेल टियर गैस की मदद

काठमांडू : (Kathmandu) भारत सरकार (Indian government) ने नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) (Nepal Armed Police Force) को अनुदान स्वरूप टियर गैस सेल...

Explore our articles