spot_img

Bhopal: मुख्यमंत्री शिवराज आज करेंगे नवनिर्मित वन भवन का लोकार्पण

भोपाल:(Bhopal) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (मंगलवार को) अपरान्ह तीन बजे भोपाल के तुलसी नगर, लिंक रोड क्रमांक-2 में स्थित नवनिर्मित वन भवन का लोकार्पण करेंगे। वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वन विभाग के अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वन भवन 2.91 लाख वर्ग फीट में 180 करोड़ 24 लाख की लागत से निर्मित हुआ है। इस वन भवन में 100 सीटर एक ऑडिटोरियम और 50 सीटर हॉल तथा 30 सीटर हॉल बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि इस भवन में कुल 3 ब्लॉक हैं। ए-ब्लॉक में 4 तल, सी-ब्लॉक में 3 तल और ई-ब्लॉक में 4 तल हैं।

Mumbai : प्रधानमंत्री के फर्जी ग्रीटिंग कार्ड के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुंबई एंटी-एक्सटॉर्शन स्क्वॉड (Anti-Extortion Squad of Mumbai, Maharashtra) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Minister Narendra Modi) के नाम से फर्जी...

Explore our articles