spot_img

Bhopal: मुख्यमंत्री शिवराज ने स्मार्ट सिटी मिशन की आठवीं वर्षगांठ पर किया पौधरोपण

स्मार्ट उद्यान में लगाए पीपल, आम और जामुन के पौधे

भोपाल:(Bhopal) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में रविवार को स्मार्ट सिटी मिशन की आठवीं वर्षगांठ पर राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में पीपल, आम और जामुन के पौधे लगाए। पौधरोपण में भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अधिकारी भी शामिल हुए।

मिशन “ट्रांसफॉर्म नेशन” के लक्ष्य के साथ आरंभ हुए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट द्वारा भोपाल में अटल पथ, स्मार्ट रोड, स्मार्ट पार्क, मल्टीलेवल पार्किंग, साइकिल ट्रैक विकसित किए गए हैं, पब्लिक बाइक शेयरिंग भी शहर में संचालित है। मुख्यमंत्री चौहान के साथ पत्रकार अनुराग द्वारी ने भी पौधरोपण किया, साथ ही मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी के गौरव जैन और रितिका जैन ने अपनी विवाह वर्षगांठ पर तथा श्रीनिवास चौबे और रिचा चौबे ने अपने दो वर्षीय पुत्र ध्रुव चौबे के जन्मदिवस पर पौधे लगाए। पौधरोपण में वेदांत जैन, लकी नेगी, अनिकेत किरार, नवीन जैन, आशा जैन भी शामिल हुए।

Explore our articles