spot_img

Bhopal: मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र बूट कैम्प आज, मुख्यमंत्री करेंगे जनसेवा मित्रों से संवाद

भोपाल:(Bhopal) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आज (on Friday) भोपाल के लाल परेड मैदान पर मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र बूटकैंप, बैच-2 एक प्रभावशाली युवा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के 52 जिलों से लगभग 10 हजार जनसेवा मित्र शामिल होंगे। मुख्यमंत्री चौहान इस दौरान युवाओं से संवाद करेंगे, साथ ही प्रदेश भर से चुने गए जन-सेवा मित्रों को नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने बताया कि युवाओं को आगे रखकर प्रदेश विकास की नई इबारत लिखने की तरफ कदम बढ़ा चुके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर उनके बीच होंगे। मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र बूटकैंप में करीब 10 हजार से ज्यादा युवाओं से चर्चा करेंगे। इस कैम्प का उद्देश्य जनसेवा मित्रों को प्रेरित करना है, जो राज्य में कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जमीनी स्तर पर जागरूकता का संचार करने के लिये अथक प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम की थीम यूथ फॉर एमपी रहेगी।

Explore our articles