भोपाल:(Bhopal) देशभर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि का त्योहार भक्तिपूर्वक उल्लास के माहौल में मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में भी महाशिवरात्रि पर्व की धूम देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने (Dr. Mohan Yadav) इस असवर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा- शंकर शिव भोले उमापति महादेव…शिव आदि हैं, अनंत हैं, अंतर्यामी हैं, महाव्यापी हैं। शिव प्रचंड हैं, अखंड हैं, आलौकिक हैं, अद्भुत हैं, सर्वव्यापी हैं। आदिदेव भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख समृद्धि एवं कल्याण का आगमन हो। बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद हम सभी पर निरंतर बना रहे। सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा आदिदेव महादेव के मंगल और कल्याणकारी पर्व महाशिवरात्रि की आपको हार्दिक बधाई। प्रभु की कृपा से हर घर-आंगन में सुख, शांति, आनंद एवं ऐश्वर्य की अनवरत वर्षा होती रहे। हर हर महादेव।