spot_img

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व पृथ्वी दिवस पर की प्रकृति के संरक्षण में सहभागी बनने की अपील

भोपाल:(Bhopal) आज यानि सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस है (Today i.e. Monday is World Earth Day)। हर वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य पूरे विश्व में पृथ्वी को बेहतर बनाने के बारे में जागरूकता फैलाने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करने और लोगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकजुट कर पर्यावरण संरक्षण हेतु अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर जनता से अपील की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा यस्यां समुद्र उत सिन्धुरापो यस्यामन्नं कृष्टयः संबभूवुः। यस्यामिदं जिन्वति प्राणदेजत्सा नो भूमिः पूर्वपेये दधातु॥ पृथ्वी के संरक्षण और जीव जगत के कल्याण के लिए पर्यावरण संतुलन की प्रेरणा देता है विश्व पृथ्वी दिवस। इस पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि प्रकृति के संरक्षण के प्रयासों में सहभागी बनकर इस धरा को सदैव समृद्ध बनाएंगे।

Explore our articles