spot_img

Bhopal: विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री चौहान की अपील, जीवन को संरक्षित करने को एक संकल्प प्रतिदिन पौधरोपण का

भोपाल:(Bhopal) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh) ने विश्व पर्यावरण दिवस पर देश और प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही जनता से अपील की है कि विभिन्न अवसरों पर पौधे अवश्य लगाएं।

मुख्यमंत्री चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि धरती आज संकट में है और अगर आज हमने धरती को बचाने के गंभीर प्रयास शुरू नहीं किए, तो यह धरती आने वाली पीढ़ियों के लिए रहने लायक नहीं बचेगी। इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण संगत जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने अपील करते हुए कहा कि जीवन के हर यादगार अवसर पर पेड़ जरूर लगाए। जन्मदिन पर, शादी की वर्षगांठ पर, बच्चों के जन्मदिन पर, माता-पिता की पुण्य स्मृति में पेड़ लगाएंगे तो धरती हरी-भरी हो जाएगी। यह धरती केवल हमारे लिए ही नहीं है, सभी जीवों के लिए है। जीव-जंतुओं के साथ हमें भी बचे रहना है। आने वाली पीढ़ी को भी धरती पर रहने लायक वातावरण बनाए रखना है। तो आइए पर्यावरण संवत जीवन शैली अपनाएं।

Explore our articles