spot_img

Bhopal: मुख्यमंत्री चौहान ने माधवराव सदाशिव गोलवलकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल:(Bhopal) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरु माधवराव सदाशिव गोलवलकर की पुण्यतिथि पर उनके योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से गुरु गोलवलकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा- माँ भारती की सेवा के लिए जीवन का हर क्षण अर्पित कर देने वाले राष्ट्र के रत्न, परम श्रद्धेय माधवराव सदाशिव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। आपके विचारों के पुण्य प्रकाश में राष्ट्र सेवा की दिव्य ज्योत युगों-युगों तक दैदीप्यमान रहेगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुरु गोलवलकर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- महान चिंतक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक पूज्य श्री माधव सदाशिवराव गोलवलकर “गुरु” जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन। अपना सम्पूर्ण जीवन अखण्ड भारत के निर्माण व समाजहित में समर्पित करने वाले श्रद्धेय गुरुजी के महान विचार हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं।

Explore our articles