spot_img

Bhopal: भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज मप्र में, चित्रकूट से करेंगे जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ

भोपाल:(Bhopal) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज (Sunday) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे सतना जिले के चित्रकूट से भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने दी।

अग्रवाल के अनुसार जेपी नड्डा सुबह 10ः25 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सतना के लिए रवाना होंगे। वहां सुबह 11ः10 बजे सतना जिले के चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के दर्शन करेंगे। दोपहर 12ः10 बजे चित्रकूट के मझगवां से भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वे इस अवसर पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा राज्य सरकार के 18 साल के कार्यकाल की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने और कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पांच जनआशीर्वाद यात्रा निकलेंगी। उनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस दौरान 25 सितंबर तक 10 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।

चित्रकूट से शुरू होने वाली यह यात्रा 19 दिन में करीब 2345 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान यह यात्रा 12 जिलों के 48 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। यात्रा का 311 स्थानों पर स्वागत होगा। यात्रा के दौरान पार्टी नेता 100 से अधिक रथ सभा एवं 44 मंचीय सभा को संबोधित करेंगे।

दूसरी जनआशीर्वाद यात्रा नीमच से शुरू होगी। रविवार को इसका शुभारंभ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। तीसरी और चौथी यात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पांच सितम्बर को मंडला और श्योपुर से करेंगे। पांचवीं यात्रा को केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी छह सितम्बर को खंडवा से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

Mumbai : नवनाथ बन ने कांग्रेस पर भारत को बदनाम करने की साजिस रचने का लगाया आरोप

मुंबई : (Mumbai) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन (state spokesperson Navnath Ban) ने शनिवार को कांग्रेस पर...

Explore our articles