spot_img

Bhopal: भाजपा महासचिव तरुण चुघ आज दतिया और भिण्ड के प्रवास पर

भोपाल:(Bhopal) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ आज (बुधवार को) मध्य प्रदेश के दतिया और भिण्ड जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि तरुण चुघ प्रातः 10.00 बजे दतिया पहुंचकर मां पीतांबरा शक्तिपीठ के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे प्रातः 10.40 बजे विकास तीर्थ कार्यक्रम के तहत गामा अखाडा पुलिस लाइन दतिया एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे। दतिया के बाद तरुण चुघ दोपहर 2.00 बजे भिण्ड के मेहगांव में शासकीय सरस्वती स्कूल के पास आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.30 बजे भिण्ड विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 4.30 बजे भिण्ड शासकीय अस्पताल के सामने महाजनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे। भाजपा नेता चुघ शाम 5.15 बजे संपर्क से समर्थन अभियान के तहत झांसी मोहल्ला पहुंचकर डॉ. गुलाब सिंह किरार से मुलाकात करेंगे।

Explore our articles