spot_img

Bhopal: भोपाल: प्री मानसून मेंटेंनेंस के चलते कई इलाकों में दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगी बिजली सप्लाई

भोपाल: (Bhopal) बिजली कंपनी द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में प्री मानसून मेंटेनेंस शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को भी शहर के कई क्षेत्रों में मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह से बिजली (power) सप्लाई बंद कर दी गई है, जो दोपहर तीीन बजे तक बंद रहेगी।

बिजली कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह नौ बजे से मनीषा मार्केट, शाहपुरा ए सेक्टर, करोंद, राजीव नगर, बीडीए, चूना भट्टी रोड, ई-7, देवकीनगर, पंचवटी कॉलोनी, गैस राहत कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, गोंदीपुरा, सागर बंग्लो, ऋषिवैली, आम्रपाली, कोलार डिवीजन के बंगरसिया, मक्सी, रापड़िया एवं आसपास के इलाकों में मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया गया है, जिसके चलते बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। मेंटेनेंस का काम करीब छह घंटे किया जाएगा, जिसके बाद दोपहर तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।

Explore our articles