spot_img

Bhiwani : दादरी जिले में सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 136.01 करोड़ रुपए मंजूर : उपमुख्यमंत्री चौटाला

भिवानी : हरियाणा के दादरी जिले में की दो सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 136.1 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने सीआरएफ योजना के तहत ‘दादरी से चिड़िया’ व ‘दादरी से बौंद’ मार्ग के पुनर्निर्माण व विस्तारीकरण को मंजूरी प्रदान कर दी है। इससे जिले के दर्जनों गांवों के निवासियों के साथ ही अन्य जिलों से आने-जाने वालों को काफी सहूलियत होगी।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार इन सड़कों की चौड़ाई को सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा।

Explore our articles