spot_img

Bhiwani : एक लाख 12 हजार 113 बच्चों को दिए जांएगे ओआरएस के पैकेट

भिवानी : चौ. बंसीलाल सामान्य अस्पताल में सघन दस्त नियत्रंण पखवाड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डा. रघुवीर शांडिल्य द्वारा बच्चों को ओआरएस के पैकेट व जिंक की गोली खिलाकर किया। यह अभियान 17 जून तक चलाया जाएगा। इस दौरान प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. एडविन के अलावा इस मौके पर डा. सुनील, डा. नवीन नैन, डा. निशांत सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

इस दौरान सिविल सर्जन ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा सघन दस्त नियत्रण पखवाड़ा पांच से 17 जून तक मनाया जाएगा। जिला में जीरो से पांच वर्ष तक के एक लाख 12 हजार 113 बच्चों को ओआरएस के पैकेट दिए जाएंगे। ये पैकेट एएनएम, आंगनवाड़ी वर्कर तथा आशा वर्कर के द्वारा दिए जाएंग। उन्होंने बताया कि जिस घर में जीरो से पांच साल का बच्चा है, वे अपने घर पर ओआरएस का पाऊडर व पानी में घुलनशील जिंक सल्फेट की गोली जरूर रखें।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आशीष सांगवान ने बताया कि दो महीने से छह महीने तक के बच्चों को जिनको दस्त लगे है उनको जिंक की आधी गोली और छह महीने से बडी उम्र वाले बच्चों को पूरी गोली दें। शिशु रोग विशेषज्ञ डा. रीटा ने बताया कि भारतवर्ष में छह माह तक के बच्चों की मृत्यु का मुख्य कारण निमोनिया व दस्त है जिसकी वजह से सबसे ज्यादा बच्चों की मृत्यु होती है।

Explore our articles