spot_img

Bhiwandi : भिवंडी में 7 अप्रैल को निकाली जाएगी वीर सावरकर यात्रा
कांग्रेस के दुष्प्रचार को देगें मुँह तोड़ जवाब: संतोष शेट्टी

भिवंडी : स्वातंत्र्य वीर सावरकर गौरव यात्रा को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भिवंडी शहर जिला भाजपा अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व देशभक्त वीर सावरकर को कांग्रेस झूठे, अनर्गल प्रचार कर बदनाम कर रही है। वीर सावरकर का अपमान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान है। राहुल गांधी पाकिस्तान और चीन की भाषा बोल रहे हैं। सावरकर का अपमान अब हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। सावरकर जी क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, यह बात हमें आज की युवा पीढ़ी और देश के सभी नागरिकों को विस्तार से समझाना है। संतोष शेट्टी ने कहा कि जिसे भारत से प्यार होगा ऐसे सभी लोग इस यात्रा में शामिल होंगे। भिवंडी भाजपा मध्यवर्ती कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी, शिवसेना शहर प्रमुख शाम पाटिल, उपाध्यक्ष सुमित पाटिल ,महासचिव विशाल पाठारे, सचिव मोहन बल्लेवार, रवि सावंत,जिला प्रचार प्रमुख पी डी यादव, उ भा मोर्चा जिलाध्यक्ष एड प्रवीण मिश्रा कार्यालय प्रमुख नंदन गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। भिवंडी में वीर सावरकर गौरव यात्रा 7 अप्रैल 2023 को केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल व आमदार महेश चौगुले, जिला अध्यक्ष संतोष शेट्टी के मार्गदर्शन में तथा शिवसेना शहर प्रमुख सुभाष माने, श्याम पाटिल की उपस्थिति में भाजपा व शिवसेना की एक संयुक्त यात्रा निकाली जाएगी। जिसकी शुरुआत दोपहर 3:00 बजे वराला देवी माता मंदिर से शुरू होकर क्षत्रीय चाल, बालाजी मंदिर, पदमाशाली समाज हाल, दत्त मंदिर, नवजीवन कॉलोनी, भावना ऋषि नगर तथा हाथी साइजिंग से होकर भाजपा व शिवसेना की एक संयुक्त यात्रा गुजरेगी।


देशभक्त वीर सावरकर को कांग्रेस कर रही बदनाम
-देश के सभी नागरिकों को विस्तार से समझाना होगा
-भारत से प्यार होगा ऐसे सभी लोग इस यात्रा में शामिल होंगे
-राहुल गांधी पाकिस्तान और चीन की भाषा बोल रहे हैं
-सावरकर का अपमान अब हम बर्दाश्त नहीं करेंगे

भिवंडी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा व शिवसेना की एक संयुक्त यात्रा
भिवंडी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा व शिवसेना की एक संयुक्त यात्रा शाम को 6:00 बजे आमदार महेश चौगुले जनसंपर्क कार्यालय से होते हुए कनेरी, पायल सिनेमा, टेलीफोन एक्सचेंज, गौरीपाड़ा, भारत मेडिकल, धांगे हॉस्पिटल, झंडा नाका, वाणी अली होते हुए तिलक चौक पर रात को 9:00 बजे समाप्त होगी।

Explore our articles