spot_img

BHIWANDI : भिवंडी में और दो आरोपी तड़ीपार
अभी तक 20 आरोपी किए गए तड़ीपार

भिवंडी : भिवंडी परिमंडल दो के पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले द्वारा शहर को अपराध मुक्त करने की पहल के तहत आरोपियों को तड़ीपार करने की प्रक्रिया निरंतर जारी है, जिसके तहत डीसीपी ने दो अपराधियों को और तड़ीपार कर दिया है। पिछले एक माह में तड़ीपार आरोपियों की संख्या 20 हो गई है।जबकि अभी कई आरोपियों को तड़ीपार करने का प्रोसेस चालू है। डीसीपी का अपराध मुक्त शहर के तहत उठाए जा रहे कदम में आपराधिक प्रवृत्ति वालों में न सिर्फ दहशत मच गया है। बल्कि अपराधी भूमिगत भी होने लगे हैं।
बता दें कि भिवंडी परिमंडल दो का पदभार ग्रहण करने के बाद डीसीपी नवनाथ ढवले ने अपराधियों पर लगाम लगाने की जोरदार कार्रवाई शुरू की है, जिसके तहत भिवंडी पुलिस स्टेशन भोईरवाडा अंर्तगत मौलाना आजाद याकूब रोड, बीएमसी बैंक के पीछे मंगल बाजार, सिलेप जैतून पूरा रहवासी अशफाक इसाक शेख (45) को तड़ीपार कर दिया है, जिसके विरूद्ध भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन व निजामपुर पुलिन स्टेशन में सर्व सम्मान जनता को धमकाने, हथियार कानून महिलाओं के साथ छेड़छाड़, धार्मिक भावनाओं को ठेंस पहुंचाने सहित छह आपराधिक मामले दर्ज थे, जिसे थाने जिला,वसई तालुका और वाडा तालुका से 18 महिने के लिए तड़ीपार किया गया है। इसी तरह नारपोली पुलिस स्टेशन की हद में रहनाल स्थित मराठी स्कूल के पास रहने वाले नागेश बाजीराव भोसले (30) के विरूद्ध पांच आपराधिक मामले दर्ज थे, बावजूद दोनों बदमाश अपनी अपराधिक गतिविधियां जारी रखे थे, जिसके कारण डीसीपी नवनाथ ढवले ने उक्त आरोपियों को ठाणे, पालघर, मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, नवीं मुंबई व रायगढ़ जिले से एक वर्ष के लिए हद्दपार कर दिया गया है। इससे पहले 18 आरोपियों को डीसीपी ने तड़ीपार कर दिया था। जबकि अन्य कइयों को तड़ीपार करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि शहर में शांति व्यवस्था-खराब करने वालों को कत्तई बक्शा नहीं जाएगा।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles