spot_img

BHIWANDI : दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत
दुर्घटना के बाद परिसर में फैला मातम

भिवंडी : भिवंडी तालुका के सांवदा ग्राम पंचायत अंर्तगत एक तालाब में नहाने गए दो नाबालिग बच्चों की डूबने से मौंत हो गई, जिनका शव दो दिन के बाद तालाब से बरामद हुआ है। पुलिस ने घटना के बाद आकस्मिक मौत का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरसाई गांव के चाली में रहने वाले सिमरन इमरान खान (12) और धीरज सूरज मिस्त्री (8) चार फरवरी की शाम को तालाब के पास खेलने गए हुए थे। लेकिन देर रात तक जब दोनों खेलकर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने बच्चों की तलाश करना शुरू की। लेकिन देर रात तक दोनों का कही पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन में अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस ने अपहरण के मामले को गंभीरता से लेकर दोनों नाबालिग बच्चों की सरगर्मी से पूरे परिसर में तलाशी शुरू की। खाली मैदान, पानी की टंकी, गटर, नाले आदि में दो दिन तक लगातार तलाश की गई। दो दिन बाद सोमवार को तालाब में कपड़ा धोने गई महिलाओं को तालाब में दोनों का शव तैरते हुए दिखाई पड़ा, जिसकी जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची तालुका पुलिस ने दोनों शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करके शव विच्छेदन के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। इस घटना से पूरे परिसर में शोक की लहर व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles