
मोबाइल दुकान में की थी सेंधमारी, दो आरोपी गिरफ्तार
भिवंडी : (Bhiwandi) भिवंडी परिमंडल-2 के शांतीनगर पुलिस स्टेशन (Shantinagar police station of Bhiwandi Zone-2) ने गोपालनगर स्थित एक मोबाइल दुकान (mobile shop in Gopalnagar) में हुई 23.45 लाख रुपये की बड़ी चोरी का महज 40 घंटे में पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गए माल का बड़ा हिस्सा बरामद करने का दावा किया है।
कांच तोड़कर दुकान में घुसे चोर
पुलिस के अनुसार 6 फरवरी 2026 की रात 11:45 बजे से 7 फरवरी की सुबह 10:00 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने गोपालनगर, कल्याण नाका स्थित पहली मंजिल पर “सिटी ज़ोन मोबाइल एंड एक्सेसरीज़” (“City Zone Mobile & Accessories”) दुकान में सेंधमारी की। चोर अधूरी बनी सीमेंट की दीवार के पास का कांच तोड़कर अंदर घुसे और मोबाइल फोन, लैपटॉप व घड़ियां समेत कुल 23,45,992 रुपये का माल चुरा ले गए। इस मामले में शांतीनगर पुलिस स्टेशन (Shantinagar police station on February 8, 2026) में अपराध क्रमांक 104/2026 भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305(अ), 331(3), 331(4) के तहत 8 फरवरी 2026 को मामला दर्ज किया गया।
सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिली सफलता
क्षेत्र में बढ़ती घरफोड़ियों को देखते हुए पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराडे (परिमंडल-2) (Deputy Commissioner of Police Shashikant Borade) के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई। सहायक पुलिस आयुक्त सचिन सांगळे तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक गायकवाड (Assistant Commissioner of Police Sachin Sangale and Senior Police Inspector Vinayak Gaikwad) के मार्गदर्शन में पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण किया। मुखबिर की सूचना के आधार पर साहीद मोहम्मद उर्फ दंबग जफरूद्दीन अंसारी (20), न्यू आजादनगर, शांतिनगर और उजेर अहमद इस्लाहुर रहमान खान (23), न्यू आजादनगर, शांतिनगर इन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 108 मोबाइल फोन और एचपी कंपनी का एक लैपटॉप बरामद किया, जिनकी कुल कीमत 16,77,407 रुपये बताई गई है। शेष 6,68,585 रुपये मूल्य के मोबाइल, चार्जर, एडॉप्टर, घड़ियां, केबल और खाली डिब्बों को आरोपियों ने कथित तौर पर सबूत मिटाने के लिए जला दिया। पुलिस ने जले हुए अवशेष भी जब्त कर लिए हैं।
गिरोह से संबंध की जांच जारी
पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे (Deputy Commissioner of Police Shashikant Borate) ने बताया कि इस कार्रवाई से शांतीनगर थाना क्षेत्र की एक बड़ी घरफोड़़ी का मामला सुलझा लिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों का संबंध किसी बड़े चोरी गिरोह से तो नहीं है। पुलिस ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं।


