spot_img

BHIWANDI : पावरलूम उद्योगों में बुनकरों की हालत और खास्ता

इमरान प्रतापगढ़ी ने राज्यसभा में उठाया बुनकरों की समस्या का मुद्दा

भिवंडी : भिवंडी के पावरलूम उद्योग और उससे जुड़े बुनकरों की समस्या को महाराष्ट्र से राज्यसभा कांग्रेसी सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राज्यसभा में उठाते हुए कहा कि देश में कृषि के बाद सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला देश का पावरलूम उद्योग आज टेक्सटाइल उद्योग में 60% की भागीदारी रखता है। देश में प्रमुख पावरलूम उद्योग वाले प्रमुख केंद्रों का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि आज पावरलूम उद्योग बहुत बुरी दशा और मंदी के दौर से गुजर रहा है। केंद्र सरकार ने पावरलूम उद्योग को यतीम छोड़ दिया है। जब तक देश में कांग्रेस की सरकार थी पावरलूम उद्योग फल फूल रहा था। उन्होंने बताया कि बढ़ती हुई बिजली बिल की दरें तथा धागे(यार्न) बाजार में हो रही सट्टेबाजी के कारण धागे की कीमतों में हर दिन हर घंटे उतार-चढ़ाव से पावर लूम की मशीनों पर कपड़ा उत्पादन करने वाले तथा उससे जुड़े बुनकरों की हालत और खास्ता हो गई है।

पिछले 6 महीनों से पूरी तरह से बंद कर दी गई है सब्सिडी
सरकार ने इस उद्योग के लिए जो सब्सिडी पहले दी थी वह पिछले 6 महीनों से पूरी तरह से बंद कर दी गई है। यार्न पर लगने वाले जीएसटी पर भी उन्होंने बताते हुए कहा कि जीएसटी के लिए जो दायरा केंद्र सरकार ने तय किया है उसे बढ़ाया जाना चाहिए। सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि आज चीन, बांग्लादेश, कोरिया आदि देशों से आने वाले यार्न और कपड़े की दरें सस्ती होने के कारण समूचे देश का पावरलूम उद्योग ही खतरे में आ गया है। देश के सबसे बड़े पावरलूम उद्योग वाले शहर भिवंडी की समस्या राज्यसभा में उठाए जाने से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तारिक फारुकी, महासचिव रानी अग्रवाल, पूर्व सांसद सुरेश टावरे, पूर्व विधायक मोहम्मद अली खान, प्रदेश प्रतिनिधि जावेद फारूकी, सलाम शेख, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड रशीद ताहिर मोमिन, जिला संगठन महासचिव अरसी आजमी, शिक्षण मंडल के पूर्व सभापति पप्पू राका, पूर्व नगर सेविका ऋषिका राका, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष नोमान खान, कार्याध्यक्ष जाबिर अंसारी, कांग्रेस नेता फजले खान, इकबाल सिद्दीकी, इंटक अध्यक्ष रेहान खान, प्रदेश महिला सचिव रेहाना अंसारी , कांग्रेस नेता अनस अंसारी, जिला महासचिव फूलचंद यादव, पावरलूम उद्योगपति प्रवीण जैन, महाराष्ट्र पावर लूम संगठन के अध्यक्ष फैजान आजमी, शांतिनगर पावरलूम एसोसिएशन अध्यक्ष मन्नान सिद्दीकी, मनसुखभाई गड़ा, रमेश खेमका, मनीष अग्रवाल , श्रीराज सिंह, मुगीस सेठ, द्वारका प्रसाद आसावा ,महेंद्र सिंह सहित कई व्यापारी संगठनों से जुड़े पावरलूम व्यवसाई व कारखाना मालिकों ने भिवंडी का मुद्दा राज्यसभा में उठाए जाने का स्वागत करते हुए सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को मुबारकबाद व बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles