spot_img

BHIWANDI : प्रिंसिपल ज़ियाउर्रहमान अंसारी आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

भिवंडी : मुंबई की साहित्यिक सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था पासबाने अदब के वार्षिक कार्यक्रम जशने मीरास का आयोजन नरीमन प्वाइंट स्थित वाय बी चव्हाण ऑडिटोरियम मुंबई में किया गया। उक्त समारोह में रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज के प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी को अध्यन एवं अध्यापन के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पासबाने अदब के संस्थापक क़ैसर खालिद और ज़हीर क़ाज़ी के हाथों प्रदान किया गया। इस ख़ुशी के अवसर पर स्कूल एवं कालेज कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन,उपप्रधानाचार्य आमिर सिद्दीक़ी,सहायक मुख्याध्यापक मुख्लिस मदु,सुपरवायजर्स असरार पठान,फ़िरोज़ुद्दीन शेख,सिब्तैन कशेलकर वाई सी एम ओ यू स्ट्डी सेंटर के संयोजक अब्दुल अज़ीज़ अंसारी एवं समस्त टीचिंग एंड नान टीचिंग स्टॉफ ने बधाई दी है।

New Delhi : पश्चिमी एशिया में जारी तनाव के बीच एलपीजी सिलेंडर महंगा, घरेलू सिलेंडर पर 60 और वाणिज्यिक 114.5 रुपये बढ़े

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव (military tensions in West Asia) और होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आयात होने वाली...

Explore our articles