भिवंडी : छोटे बच्चों से चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए गई गर्भवती महिला द्वारा मारने जा रहे युवक को रोकने के दौरान युवक ने महिला की पिटाई कर दी, जिसके बाद गर्भवती महिला का गर्भपात होने की घटना सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार मेहजबिन चांद अंसारी उम्र 23 आठ माह की गर्भवती महिला शहर के शांतिनगर फातमा नगर क्षेत्र की झुग्गी बस्ती में रहती हैं। जब वह घर पर थी, उस समय उसके ननद का दस वर्षीय पुत्र बाहर कैफ के साथ खेल रहा था। उसी दौरान दोनों में विवाद हो गया और लड़ाई के कारण बचने के लिए छोटा लड़का घर में भाग कर आया और गर्भवती महिला के पीछे छिप गया। उसी स्थान पर पीछे-पीछे कैफ भी पहुंच गया, लेकिन जब महिला ने दोनों बच्चों के झगड़े को सुलझाने का प्रयास कर रही थी, तभी कैफ ने महिला के पेट पर लात मार कर गाली-गलौज शुरू कर दी। इस बीच महिला के पेट पर लात लगने से उसको दर्द होने लगा और खून ज्यादा बहने से गर्भ में पल रहे नवजात की मौत हो गई। पीड़ित महिला की शिकायत पर शांतीनगर पुलिस ने कैफ अंसारी के खिलाफ रक्तस्राव के कारण गर्भपात और गर्भ में नवजात शिशु की मौत को लेकर मामला दर्ज किया है।



