spot_img

BHIWANDI : महिलाओं से जेवरात चोरी करने वाला गिरफ्तार

BHIWANDI: One arrested for stealing jewelery from women

भिवंडी: (BHIWANDI) भिवंडी नारपोली पुलिस ने कल्याण से महिलाओं से सोने के गहने चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो वारदातों का खुलासा कर आरोपी के पास से करीब 1 लाख 2 हजार 600 रुपए के सोने के जेवर भी बरामद किया हैं।
जानकारी के अनुसार वसई हाईवे से भिवंडी अंजुर की तरफ आ रही समीक्षा सुनील पाटिल (24) नामक महिला के गले से बाईक सवार अज्ञात चोंरों ने सोने के मंगलसूत्र खींच कर फरार हो गए थे। इस मामले की शिकायत नारपोली पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। जिस के बाद पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर कल्याण अंबीवली के रहने वाले बाबर अकरम अली (उम्र 39) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 54 हजार रुपए के सोने की चेन जब्त कर ली। जबकि आगे की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 48,600 रुपए कीमत के सोने के गहने भी जब्त किए हैं। लाख रुपए के सोने के गहने भी बरामद किए गए हैं। इस तरह कुल 1 लाख 2600 रुपए के जेवर पुलिस द्वारा जब्त कर दो अपराध का खुलासा किया गया। इस मामले की जानकारी सहायक पुलिस आयुक्त किशोर खेरनार ने दी हैं । उन्होंने कहा कि उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 40 अपराध दर्ज हैं। आगे की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मदन बल्लाल द्वारा की जा रही है।

Explore our articles