
भिवंडी : प्रतिभाशाली छात्रों को ‘आईएएस’ अधिकारी बनाने के उद्देश्य से ‘मालेगांव एजुकेशनल फोरम’ द्वारा रईस हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज,भिवंडी में आयोजित नौवीं कक्षा के छात्रों के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें भिवंडी के विभिन्न विद्यालयों के 216 छात्र-छात्राओ ने भाग लिया। उक्त परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों में से शीर्ष 20 छात्रों का चयन किया गया। चयनित छात्रों का उत्साह बढाने के लिए रईस हाईस्कूल के उर्दू बसेरा ऑडीटोरियम मे पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें चयनित बीस छात्रों को मालेगांव एजुकेशनल फोरम द्वारा पुरस्कृत किया गया। हर्ष का विषय है कि रईस हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज के मेधावी छात्र मोमिन मुहम्मद अज़हफ़ मुहम्मद सुफ़ियान ने पहला स्थान प्राप्त किया तथा इसी स्कूल के खान मुज्तबा बदरुजज़मा ने पंद्रहवां स्थान प्राप्त कर के स्कूल का नाम रोशन किया। दोनों छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर रईस हाईस्कूल एंड जूनियर कालेज कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन, प्रिंसिपल जियाउर रहमान अंसारी, वाइस प्रिंसिपल आमिर सिद्दीकी, असिस्टेंट हेडमास्टर मुखलिस मदू, सुपरवायजर्स फिरोजुद्दीन शेख,असरार पठान,सिब्तैन कशेलकर, वाईसीएमओयू स्टडी सेंटर के संयोजक अब्दुल अजीज अंसारी और समस्त स्टाफ सदस्यों की ओर से सफल छात्रों और मार्गदर्शक शिक्षकों मुहम्मद ग़ज़नफ़र और खुर्शीद खान को बधाई दी जाती है।


