spot_img

BHIWANDI : सपा से पार्षद उम्मीदवार रहे इश्तियाक शेख व जुबैर शेख राकांपा में शामिल

शहर के विकास कार्यों को अंजाम देना राष्ट्रवादी का लक्ष्य: शोएब गुड्डू

भिवंडी : शांति नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 से 2017 में मनपा चुनाव में सपा के उम्मीदवार रहे इश्तियाक शेख और जुबैर शेख राकांपा शहर जिलाध्यक्ष शोएब गुड्डू के नेतृत्व में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राकांपा में शामिल हो गए जबकि अन्य राजनीतिक दलों से बड़ी संख्या में लोगों का राकांपा में शामिल होने का सिलसिला जारी हैं ।
जकात नाका के कोणार्क आर्केड स्थित राकांपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष शोएब गुड्डू ने सपा से राष्ट्रवादी में शामिल हुए इश्तियाक शेख, जुबैर शेख और उनके सैकड़ों समर्थकों का स्वागत किया। इस मौके पर शहर जिलाध्यक्ष शोएब गुड्डू ने कहा कि शहर के विकास कार्यों को अंजाम देना राकांपा का पहला लक्ष्य है। जनता केवल मुहावरे बनाने वाले विज्ञापनी प्रतिनिधियों को अच्छी तरह समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राकांपा के नेता और कार्यकर्ता लोगों का काम कर रहे हैं उससे शहर का युवा वर्ग बड़ी तेजी से पार्टी में शामिल हो रहा हैं, जबकि अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर राकांपा में शामिल होने वालों का सिलसिला जारी है । शोएब गुड्डू ने कहा कि लोग समझ गए हैं कि सपा विधायक सिर्फ जुमले बाज़ी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन आगामी मनपा चुनाव में राकांपा के उम्मीदवार बहुमत से चुन कर आएंगे और राकांपा सब से बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। शहर का अगला महापौर राष्ट्रवादी का होगा। शोएब गुड्डू ने कहा कि इश्तियाक शेख शांति नगर क्षेत्र की जानी-मानी शख्सियत हैं, जो पिछले चुनाव में महज 58 वोटों से मनपा चुनाव हार गए थे, लेकिन अब राष्ट्रवादी से जुड़ने के बाद वह लोगों के कल्याणकारी कार्यों को बेहतर तरीके से कर सकते है । इस मौके पर पूर्व पार्षद अहमद हुसैन सिद्दीकी, पूर्व पार्षद हलीम अंसारी, पूर्व पार्षद मतलुब सरदार, मुमताज अंसारी, आसिफ खान, हारून खान, नियाज मलिक आदि मौजूद रहे।

Explore our articles