spot_img

BHIWANDI : भाजपा का हिंदुत्व झूठा:
विद्या चव्हाण

राकांपा की महिला जनजागरण यात्रा को जोरदार प्रतिसाद

भिवंडी : शहर में राकांपा की तरफ से जनजागरण यात्रा का शुभारंभ जकात नाका स्थित आनंद दिघे चौक से महिला प्रदेशाध्यक्ष विद्या चव्हाण के मार्गदर्शन और महिला अध्यक्ष स्वाती कांबले के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान महिला शहर अध्यक्ष स्वाती कांबले, शहर जिला अध्यक्ष शोएब खान गुड्डू,निरीक्षक दिनकर तावडे, नगरसेवक मतलूब सरदार ,मुमताज अन्सारी, नगरसेवक बहात्र भाई, नगरसेवक आरिफ खान उपस्तिथि थे।

विद्या चव्हाण ने यात्रा के दौरान जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा की महंगाई चरम पर है। गैस सिलेंडर 400 रुपए आठ साल पहले था जो आज 1200 रुपए में मिल रहा है। देश में गंदी राजनीति करके हिंदू मुस्लिम को आपस मे लड़ाया जा रहा है। विद्या चव्हाण ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा भाजपा का हिंदुत्व झूठा है। जनजागरण यात्रा में भाजपा सरकार के विरूद्ध मेहंगाई,बेरोजगारी, महापुरुषों का अपमान, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार जैसे अनेक मुद्दे को लेकर एलईडी द्वारा चित्र बनाकर दिखाया गया। विद्या चव्हाण ने महाराष्ट्र से वेदांत जैसी परियोजना के गुजरात जाने के मुद्दे पर शिंदे फडणवीस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि देवधर्म, पूजा, जादू टोना करने के बजाए लोगों की समस्या का समाधान करें। अगर समस्या का समाधान नहीं कर सकते तो कुर्सी छोड़ दें। यात्रा जकात नाका से शांतीनगर के जी एन चौक, सलाउद्दीन अय्यूबी स्कूल के क़रीब से निकलने के दौरान यहा सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने विद्याताई चव्हाण और यात्रियों का जोरदार स्वागत किया। 

Mumbai : संजय राऊत का प्रधानमंत्री को ‘उपदेश’ देना हास्यास्पद : भाजपा

मुंबई : (Mumbai) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश अध्यक्ष नवनाथ बन (state president Navnath Ban) ने सोमवार को मुंबई में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles