spot_img

BHIWANDI : चोरों से बरामद 80 लाख का माल

पुलिस उपायुक्त ने मालिकों को लौटाया

भिवंडी : भिवंडी पुलिस परिमंडल 2 के अंतर्गत 6 पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चोरी गए करीब 80 लाख रुपए कीमत के माल को पुलिस ने बरामद कर पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले के हाथों से उसके मालिकों को वापस दिया गया। जिसमें सोने के गहने, मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन, मोबाइल आदि का समावेश है। अपने चोरी गए माल को पाकर उसके मालिक निहाल हो गए। भिवंडी पुलिस परिमंडल दो उपायुक्त कार्यालय के अंतर्गत नारपोली, कोनगांव, शांतिनगर, भिवंडी शहर, भोइवाड़ा, निजामपुर सहित छह पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चेन स्नेचिंग, घर चोरी ,वाहन चोरी ,मोबाइल चोरी के अनेक मामले दर्ज हुए थे। जिसकी जांच करते हुए भिवंडी पुलिस ने करीब दर्जनों शिकायत कर्ता के शिकायत की जांच पूरी कर चोरी करने वालों द्वारा चोरी किया गया माल जब्त किया और न्यायालयीन प्रक्रिया पूरा करने के बाद पुलिस द्वारा बरामद किया हुआ। जिसके बाद पुलिस ने पहले उसके मालिक की पहचान किया।
चोरी गये समान पाकर लोगों के चेहरे खिले
तत्पश्चात पुलिस स्थापना दिवस सप्ताह के तहत रेझिंग डे कार्यक्रम का आयोजन पुलिस संकुल कार्यालय में किया गया। जहां पर सोने के 444 ग्राम आभूषण जिनकी क़ीमत 26 लाख 43 हज़ा 941 रुपए सहित 7,75,000 रुपए नकद, जबकि 32 मोटरसाइकिल जिसकी कीमत 12 लाख 85 हज़ार और 11 लाख 26 हज़ार 978 रुपए के 71 मोबाइल , एक टैम्पो, जिसकी कीमत 1 लाख 55 हजार, साथ ही 2 लाख 30 हजार रुपए की 5 रिक्शा और 26 लैपटॉप जिनकी क़ीमत 17 लाख 84 हजार160 रुपए बरामद किए गये। इस तरह कुल 80 लाख 79 का माल पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले व सहायक आयुक्त के हाथों उसके मालिकों को सौंपा गया। जिसके बाद अपना चोरी गया समान पाकर लोगों के चेहरे जहाँ खिल गए,वहीं अपना माल वापस पाने वाले लोगों ने पुलिस के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles