Bhiwandi: गणेशभक्तों की सुगमता के लिए मनपा ने शुरू की ”एक खिड़की योजना”

0
301

मनपा में बैठक के बाद लिया गया निर्णय

भिवंडी : गणेशोत्सव के मद्देनजर सार्वजनिक पंडालों में गणपति को स्थापित करने के लिए किसी प्रकार की कोई सरकारी परमिशन लेने में असुविधा न हो इसके लिए मनपा ने ”एक खिड़की योजना” शुरू की है।जिसकी घोषणा मनपा में हुए एक बैठक में लिया गया।

मालूम हो कि आगामी 31 अगस्त से गणेशोत्सव शुभारंभ हो रहा है।132 सार्वजनिक पंडालों में गणपति मूर्ति स्थापना के अलावा हजारों घरेलू मूर्ति की स्थापना की जानी है।भिवंडी मनपा द्वारा गणेशोत्सव के मद्देनजर विशेष बैठक आयोजन मनपा मुख्यालय में किया गया।जहां पर गणेशोत्सव को लेकर बैठक का नेतृत्व कर रहे उपायुक्त दीपक झिजांड ने आयुक्त व प्रशासक विजय कुमार म्हसाल के निर्देशानुसार सभी नागरिकों को कायदा व सुशासन पालन करने के लिए आह्वान किया है।‌दही हंडी उत्सव की तरह गणेशोत्सव भी धूमधाम से मनाने हेतु संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को शहर को स्वच्छ रखने, जंतुनाशक दवाईयों का छिड़काव करने, पानी सप्लाई व मरम्मत करने, अतिक्रमण हटाने, सभी गणेश विसर्जन घाटो‌ पर साफ सफाई रखने, जीवन सुरक्षा रक्षक की नियुक्ति करने आदि विविध आदेश जारी किए गए।साथ ही गणेशोत्सव मंडलों द्वारा मंडप परमिशन हेतु किसी प्रकार की फ्री वसूल नहीं लिया जायेगा।लेकिन सभी सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल को परमिशन लेना अनिवार्य है। इसके लिए महानगर पालिका ने गणेशोत्सव मंडलों के लिए http://smartbncmc .com/pandal/ या साईट ऑनलाइन तथा प्रभाग समिति स्तर वर ऑफलाइन इस प्रकार दोनों तरह से उपलब्ध करवाया है। इस साइट पर मंडल के पदाधिकारी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण, सार्वजनिक गणेशोत्सव महामंडल के अध्यक्ष मदन भोई व पदाधिकारी, पालिका के अधिकारी, यातायात पुलिस के अधिकारी सहित सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत ढोले, सु.द.वडके,पालिका के मुख्य लेखा परिक्षक श्रीकांत अनारसे, मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी किरण तायडे, शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड़, सहायक आयुक्त प्रणाली घोंगे, सहायक आयुक्त ( प्रशासन) नितीन पाटिल, वैद्यकिय अधिकारी डाॅ.बुशरा शेख, प्रभाग अधिकारी रमेश थोरात, बालाराम जाधव, फैसल तातली, दिलीप खाने, सुनिल भोईर व संबंधित विभाग के सभी अधिकारी, पुलिस अधिकारी और टोरेंट पाॅवर कंपनी के अधिकारी मौजूद थे।