भिवंडी : भिवंडी तालुका के काल्हेर इलाके में 23 अप्रैल 2023 को तड़के एक ही बिल्डिंग में रहने वाले दो परिवार के दरम्यान पानी को लेकर जम कर मारा-मारी हुई ।नारपोली पुलिस ने एक ही परिवार के तीन लोगों के खिलाफ आपस में सांठगांठ कर एक चालक के साथ गाली-गलौज कर उसकी उसकी पिटाई करने के खिलाफ मामला दर्ज किया है ।
पुलिस के अनुसार भिवंडी तालुका के काल्हेर स्थित राजलक्ष्मी इंडस्ट्री के पीछे श्री स्वामी नरेंद्र प्रसन्न कॉम्प्लेक्स के बी विंग 7 के दूसरी मंजिल पर पीड़ित संतोष भागीरथ चौधरी और आरोपी सोनू गुप्ता (25), मोनू गुप्ता (23), दीपक गुप्ता (24) रहते हैं । इस बीच बिल्डिंग में पानी को लेकर दो से तीन बार पीड़ित संतोष चौधरी और गुप्ता परिवार के दरम्यान विवाद हो चुका है। विवाद के चलते 23 अप्रैल की सुबह साढ़े तीन बजे के करीब तीनों आरोपी संतोष की खड़ी बाइक को जोर-जोर से घुमा रहे थे। जिस पर नज़र पड़ते ही संतोष ने अपने घर की खिड़की से मोबाइल फोन द्वारा उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। लेकिन उस वक्त आरोपी सोनू ने मोबाइल से की जा रही शूटिंग को देख लिया और तीनों क्रोधित होकर आपस में मिलीभगत कर संतोष के घर पहुंच गए और बाहर खड़े हो कर गाली-गलौज करते हुए जोर-जोर से उसके दरवाजे को पीटने लगे। तभी संतोष घर से बाहर निकल गया जिस पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए घूंसों और डंडे से संतोष की जम कर पीटाई कर दी, जिससे उसके सिर और अंगुलियों में गंभीर रूप से चोट आई है। संतोष चौधरी की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ नारपोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।


